यूपी में आज से खुले स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन

By: Pinki Mon, 16 Aug 2021 09:03:36

यूपी में आज से खुले स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन

देश के तकरीबन सभी राज्यों में कोरोना के मामले अब कम हो रहे है ऐसे में सरकार द्वारा स्कूल- कॉलेज खोलने का फैसला लिया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल रहे है। इसके अलावा 1 सितंबर 2021 से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खोल दिए जाएंगे। अभी प्रदेश में कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूलों को खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है।

स्कूल खोलने के संदर्भ में राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए है

- स्कूलों को कोरोना प्रोटोकाल का सख्त पालन करना होगा।
- कक्षाओं का संचालन दो पालियों में किया जाएगा।
- पहली पाली सुबह 8 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक चलेगी।
- दोनों ही पालियों में 50% विद्यार्थियों की संख्य रहेगी।
- छात्र अभिभावक की अनुमति के बाद ही पढ़ाई के लिए स्कूल आ सकेंगे।
- माध्यमिक स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक की पढ़ाई होगी और लंच के दौरान छात्रों को अपनी कक्षा में ही लंच करना होगा।
- सभी छात्रों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया है।

रविवार को मिले 30 मरीज

उत्तर प्रदेश में रविवार को 30 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 36 लोग ठीक हुए, जबकि 1 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,784 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 439 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com